legislative-speaker-knows-mla-negi
legislative-speaker-knows-mla-negi

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक नेगी का जाना हाल

देहरादून, 28 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल पहुंचकर कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी का हालचाल जाना। चिकित्सकों से विधायक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चिकित्सकों ने बताया कि विधायक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी। विगत दिनों विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी को अचानक तबीयत खराब होने के कारण एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर हिमालयन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें मधुमेह एवं रक्तचाप शिकायत है। विधायक का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी अस्पताल गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in