lecture-in-memory-of-dr-shivanand-nautiyal
lecture-in-memory-of-dr-shivanand-nautiyal

डा. शिवानंद नौटियाल की स्मृति में व्याख्यान

गोपेश्वर, 26 जून (हि.स.)। डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में शनिवार को डा. शिवानंद नौटियाल की जयंती पर वर्चुअल व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए डा. नौटियाल ने शिक्षा के विकास के लिए कई कार्य किये। उन्होंने पहाड़ में सड़कों का जाल बिछाया। गैरसैंण में विदेशी पशु प्रजनन केंद्र की स्थापना की। कर्णप्रयाग महाविद्यालय की स्थापना और गौचर में पाॅलीटेक्निक की स्थापना उन्ही की देन है। उन्होंने कहा कि डा. नौटियाल के विकास कार्यों को पहाड़ हमेशा याद रखेगा। प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद, भुवन नौटियाल, हरीश पुजारी, डा. आरसी भट्ट, डा. रूपेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in