laxmi-narayan-tripathi-head-of-kinnar-akhara-deteriorated-hospitalized
laxmi-narayan-tripathi-head-of-kinnar-akhara-deteriorated-hospitalized

किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार, 12 अप्रैल (हि.स.)। शाही स्नान के के बाद हरकी पैड़ी पर किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की सोमवार को तबीयत खराब हो गई। यह देखकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में हरकी पैड़ी से एंबुलेंस में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अस्पताल ले जाया गया। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आज गंगा स्नान के बाद जैसे ही वह गंगा सभा कार्यालय से आगे निकलीं वैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह लड़खड़ाने लगीं जिसके बाद सिर पर हाथ रखते हुए वह कुछ कदम आगे बढ़ीं। लेकिन अचानक उनके भक्तों ने उन्हें संभाला। बाद में प्रशासन ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in