knowledge-of-biological-waste-management-and-disposal
knowledge-of-biological-waste-management-and-disposal

जैविक कूड़े के प्रबंधन और निस्तारण की दी जानकारी

देहरादून, 27 फरवरी (हि.स.)। भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पत्नियां और महिला अधिकारियों के संगठन कस्तूरी की बैठक में शनिवार को जैविक कूड़े के सही प्रबंधन और सुनियोजित निस्तारण की जानकारी दी गई। इस दौरान निर्णय लिया गया बायो कंपोस्टिंग निर्मित खाद को अपने घर में इस्तेमाल करेंगी। राजपुर रोड स्थित वन परिसर में वन विभाग के कर्मचारियों के परिवारों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए मंथन सभागार में संगठन कस्तूरी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अपनी समस्याओं को कस्तूरी के सदस्यों के सामने रखा। कस्तूरी की अध्यक्ष शर्मिला भरतरी की ओर से समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव कोशिश का आश्वासन दिया गया। कस्तूरी द्वारा हिल्लदारी संस्था के संस्थापक अरविंद शुक्ला की ओर से जैविक कूड़े के सही प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर सभी वन परिसर की महिलाओं ने जैविक कूड़े के सुनियोजित निस्तारण की जानकारी ली। साथ ही सबने बायो कंपोस्टिंग और निर्मित खाद को वे अपने घर में इस्तेमाल करने बल दिया। महिलाओं द्वारा आजीविका संवर्धन गतिविधियों से संबंधित परीक्षण आयोजित करवाने का भी अनुरोध किया गया। कस्तूरी की ओर से जल्द ही वन परिसर में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। भरतरी द्वारा बताया गया कि जल्दी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन तिलक रोड एवं इंदिरानगर वन परिसर की महिलाओं एवं बच्चों के साथ भी किया जाएगा। कार्यक्रम में कस्तूरी संस्था के अन्य सदस्य सुनीता सुहाग,नीना ग्रेवाल,अंजलि सिन्हा, शिवानी पटनायक,नेहा वर्मा,कहकशा नसीम,अलका गुप्ता,स्निग्धा पात्रो,शिमना मनोज, नीलिमा शाह तथा गीता सिंह भी उपस्थित रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in