भाजपा की कालाढुंगी विधानसभा के तीनों मंडलो की बैठक सम्पन्न
भाजपा की कालाढुंगी विधानसभा के तीनों मंडलो की बैठक सम्पन्न

भाजपा की कालाढुंगी विधानसभा के तीनों मंडलो की बैठक सम्पन्न

हल्द्वानी, 09 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूरे देश में विधानसभावार प्रवास कार्यक्रम सुनियोजित किये हैं, जिसके तहत उत्तराखंड में भी 10 जुलाई से 25 जुलाई तक राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी प्रवास करेंगे। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत के आवास पर कालाढुंगी विधानसभा के तीनों मंडलो की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रचना तय करते हुए भगत ने बताया कि उक्त प्रवास के अन्तर्गत प्रदेश पदाधिकारियों को विधानसभाओं में संयोजक के रूप में कार्य करते हुए प्रत्येक विधानसभा में एक बैठक का आयोजन सुनिचित करना है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओ को आपसी ताल-मेल से कार्य करना है। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट जी ने बताया कि प्रत्येक मंडल में बूथ के अध्यक्षों का एक व्हाट्सएप ग्रुप एवं प्रत्येक बूथ में समस्त बूथ कमेटी का एक व्हाट्सएप ग्रुप और प्रत्येक बूथ पर भाजपा समर्थित एवं शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in