janakrosh-rally-on-25th-april-on-restoration-of-old-pension-in-haldwani
janakrosh-rally-on-25th-april-on-restoration-of-old-pension-in-haldwani

पुरानी पेंशन बहाली पर 25 अप्रैल को जनाक्रोश रैली हल्द्वानी में

पौड़ी, 02 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 25 अप्रैल को कुमांऊ मंडल के हल्द्वानी में जनाक्रोश रैली होगी। इसमें राज्य भर के मोर्चे से जुड़े कर्मचारी और शिक्षक शामिल होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को यहां एक होटल में मोर्चे के प्रांतीय महासचिव आदि ने पत्रकार वार्ता में दी। पोखरियाल ने कहा कि पूरे राज्य में लंबे समय तक शांति पूर्वक आंदोलन किया गया। सत्तारूढ़ दल के कई विधायकों व मंत्रियों ने आश्वासन दिया पर हुआ कुछ नहीं। इसलिए 25 अप्रैल को रैली कर सरकार को जगाया जाएगा। शिक्षक नेता लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि विधायकों को पेंशन दी जाती है लेकिन जो शिक्षक, कर्मचारी वर्षों तक सेवा करता है सेवानिवृति के बाद उसे मायूस होकर घर जाना पड़ रहा है। मीडिया प्रभारी डा. कमलेश मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अब तक हर क्षेत्र में शांति पूर्वक ढंग से आंदोलन चलाए गए। पोस्टकार्ड अभियान, एक पेड़ लगाओ अभियान चलाया गया फिर भी सरकार नहीं जागी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in