निबंध प्रतियोगिता की विजेता बनीं जमशेदपुर की तरुणा
निबंध प्रतियोगिता की विजेता बनीं जमशेदपुर की तरुणा

निबंध प्रतियोगिता की विजेता बनीं जमशेदपुर की तरुणा

हरिद्वार, 01 जुलाई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पर योग विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक चिन्तन के लिए योग-कोविड-19 महामारी के सन्दर्भ में आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में पहला स्थान जमशेदपुर की तरुणा ने प्राप्त किया है। यह जानकारी डॉ. ऊधम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण देश के 112 प्रतिभागियों के निबन्ध प्राप्त हुए। इनका ऑनलाइन मूल्यांकन डा. सुरेन्द्र कुमार, योग विज्ञान विभाग गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय एवं डा. सत्यप्रकाश पाठक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला ने किया। जमशेदपुर वुमेन कालेज, झारखण्ड की तरुणा नेवार ने प्रथम, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के मोहित कुमार ने द्वितीय और जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय लाडनूं, राजस्थान की पूनम पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एचपी विश्वविद्यालय के सुनील कुमार एवं सुलतानपुर के अंकित कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को विद्यार्थी को 2,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1,500 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1,000 रुपये आनलाइन ट्रान्सफर किये जायेंगे तथा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in