indira-hridayesh39s-last-darshan-will-be-held-tomorrow-at-10-am-at-swaraj-ashram-haldwani
indira-hridayesh39s-last-darshan-will-be-held-tomorrow-at-10-am-at-swaraj-ashram-haldwani

स्वराज आश्रम हल्द्वानी में कल सुबह 10 बजे होंगे इंदिरा ह्रदयेश के अंतिम दर्शन

देहरादून, 13 जून (हि.स.)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्रदयेश का अंतिम संस्कार हल्द्वानी में कल (सोमवार) सुबह 11 बजे होगा। इससे पहले प्रात: 10 बजे तक हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में लोग अपनी नेता के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उत्तराखंड की दिग्गज कांग्रेस नेता इंदिरा ह्रदयेश ने रविवार को दिल्ली में आखिरी सांस ली। उनके पार्थिव देह के देररात हल्द्वानी पहुंचने की संभावना है। उत्तराखंड कांग्रेस ने इंदिरा ह्रदयेश के सम्मान में पार्टी मुख्यालय में संगठन का ध्वज आधा झुका कर सात दिन के शोक की घोषणा की है। गम में डूबे प्रदेश संगठन ने फिलहाल सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार /राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in