Indignant remarks of BJP state over Dr Hridayesh fury among Congress workers, effigy of Bhagat
Indignant remarks of BJP state over Dr Hridayesh fury among Congress workers, effigy of Bhagat

डॉ. हृदयेश को लेकर भाजपा प्रदेश की अभद्र टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष, भगत का फूंका पुतला

पुरोला / उत्तरकाशी, 07 जनवरी (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के लिए की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष है। भगत की टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश के बारे में निहायत ही घटिया और निम्न स्तर की शब्दावली का प्रयोग किया गया था। जिस पर महिला सम्मान से जुड़ी अस्मिता को गहरा आघात लगा। ऐसे सार्वजनिक वक्तव्य से उनकी महिलाओं को लेकर क्या सोच है यह उनकी मानसिकता में साफ दिख रहा है। अपनी उम्र और पद की गरिमा का ख्याल रखे बगैर उनकी इस अशोभनीय टिप्पणी पर महिला कांग्रेस द्वारा कड़ी निंदा कर पुतला दहन किया। गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी पुरोला के अध्यक्ष जयेंद्र रावत व ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह रावत के नेतृत्व में मुख्य चौराहे में बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जिला, शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस तरह का भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है। यह देश की समस्त महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि उनके बयान से आज पूरा समाज शर्मसार है व इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए। जिला महामंत्री रेखा नोटियाल जोशी ने कहा कि महिलाओं का अपमान मातृशक्ति सहन नहीं करेगी। यह अपमान अकेले डॉ. इंदिरा हृदयेश का नहीं है, यह सम्पूर्ण प्रदेश की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए उन्हें नारी शक्ति कभी क्षमा नही करेगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीना नौटियाल, सभासद सविता भट्ट, कविता जोगेला के अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, सभासद बुद्धि सिंह राणा, अजीत गुसाईं, महावीर चौहान ने भगत की निंदा की। पुरोला में पुतला दहन में उपी शर्मा, अमीन चौहान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश डबराल और भगत राम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /चिरंजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in