गणतंत्र दिवस परेड के लिए प्रभारी और मजिस्ट्रेट नियुक्त

in-charge-and-magistrate-appointed-for-republic-day-parade
in-charge-and-magistrate-appointed-for-republic-day-parade

-स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों का 25 जनवरी को सम्मान होगा देहरादून, 23 जनवरी (हि.स.)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को 25 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा और परिजनों को घर-घर सम्मानित करने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए हैं। परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी को बनाया गया है। जिलाधिकारी डाॅ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष कोविड को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड में सीमित संख्या में व्यक्तियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है। इस बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों राज्य आंदोलनकारियों एवं उनसे सम्बन्धित परिजनों का सम्मान मुख्यमंत्री की ओर से एक दिन पूर्व 25 जनवरी को घर-घर जाकर सम्मानपूर्वक शाॅल भेंट कर किया जाएगा। इसके लिए जनपद में मजिस्ट्रेट और जनपदस्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की प्रभारी होंगी। परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शान्ति व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए मजिस्ट्रेट सहित जनपदस्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है। अपर जिलाधिकारी वि/रा एवं अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के बैठने, शांति व्यवस्था के साथ तैनात अन्य मजिस्ट्रेट एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय बना कर व्यवस्थाओं का संचालित करेंगे। इसके अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, विशेष भूमि अध्यापप्ति अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन के लिए नामित एवं निर्देशित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in