Important contribution of saints in nation building: Anita Mamgani
Important contribution of saints in nation building: Anita Mamgani

राष्ट्र निर्माण में संतों का अहम योगदानःअनीता ममगांंई

ऋषिकेश, 09 जनवरी (हि.स.)। नगर निगम महापौर अनीता ममगांंई ने शनिवार को कहा है कि संतों एवं महापुरुषों ने सदैव राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा है। समाज को नई दिशा दी है। राष्ट्र निर्माण में संतों का अहम योगदान है। उन्होंने यह बात कबीर चौरा आश्रम में ब्रह्मलीन महंत प्रदीप दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित अनुष्ठान में व्यक्त की। महापौर ने महंत प्रदीप दास को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संतों के जीवन से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। सत्संग मानव जीवन की दिशा बदल देता है। संयम, धैर्य एवं शिष्टाचार सत्संग से ही मिलते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र कपिल मुनि ने की। श्रद्धांजलि सभा में षड्दर्शन साधु समाज के अखिल भारतीय अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी , रघुनाथ मंदिर के मंहत मनोज द्बिवेदी , स्वामी महंत प्रकाशानंद ,आचार्य मदन , स्वामी धर्मानंद , सविंद्र सिंह ,महिमानंद, महंत बलवीर सिंह, महंत कृष्णानंद, मोनी बाबा, पंडित रवि शास्त्री,आनंद गिरी, स्वतंत्र मुनि, पंकज शर्मा,अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in