hundreds-of-people-joined-the-bjp-in-the-presence-of-general-minister-suresh-bhatru
hundreds-of-people-joined-the-bjp-in-the-presence-of-general-minister-suresh-bhatru

महामंत्री सुरेश भटृ की मौजूदगी में सैकड़ों लोग भााजपा में शामिल

देहरादून/अल्मोड़ा, 19 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट की मौजूदगी में सल्ट विधानसभा के सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान भट्ट ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अवसरवाद की राजनीति करती रही है। इसी कारण कांग्रेस मुक्त भारत हो रहा है। सल्ट विधानसभा के चित्रकूट मंडल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कईयों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर महामंन्त्री सुरेश भट्ट ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया। कांग्रेस आज अपना अस्तित्व बचाने के लिए मात्र रह गई हैं। कांग्रेस से नाराज सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यों एवं नीतियों का ही प्रभाव है जो आज सभी समाज के लोग दुसरी पार्टियों से निकल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में महेश जीना,दर्जाधारी राज्यमंत्री दिनेश मेहरा,डॉ.यशपाल रावत,गिरीश कोटनाला जिला महामंन्त्री प्रेम शर्मा आदि अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस व अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में पारो देवी,गुड्डी देवी,गोविंद देवी,भावना देवी अन्य पार्टी में शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in