horticulture-department-and-facilitation-institution-is-giving-training-in-organic-farming-to-the-villagers
horticulture-department-and-facilitation-institution-is-giving-training-in-organic-farming-to-the-villagers

उद्यान विभाग एवं सुविधा संस्था ग्रामीणों को दे रही जैविक खेती का प्रशिक्षण

उत्तरकाशी, 04 मार्च (हि.स.)। पुरोला विकासखंड के दर्जनों गांवों में परम्परागत कृषि विकास योजना के अंर्तगत बने किसान क्लस्टर में उद्यान विभाग एवं सहयोगी संस्था 'सुविधा' किसानों को जैविक खेती व जैविक खाद बनाने के गुण सीखा रही है। साथ ही रासायनिक खादों से होने वाले नुकसान के बारे में भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। परम्परागत कृषि विकास योजना के अंर्तगत विकासखंड पुरोला के करड़ा, खलाड़ी, नेत्री, चंदेली, सौन्दाड़ी, हुडोली, बेस्टी सहित दर्जनों गांवों में बने किसान क्लस्टरों में जैविक खेती व जैविक खाद बनाने की विधि के साथ किसानों को रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत करा रहे हैं। साथ ही जैविक उत्पादों के फायदे के बारे में किसानों को जागरूक कर रहे हैं। सुविधा संस्था के ब्लाक समन्वयक दिनेश चौहान ने बताया कि हम लोग संस्था के माध्यम से किसानों को जैविक खाद जिसमें जीवामृत, पंचगव्य, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि जैसे पांच किलो गाय के गोबर में पांच लीटर गौमूत्र, आधा किलो गुड़ व आधा किलो बेसन मिलाकर पन्द्रह दिनों के लिये एक बर्तन में रख कर एक उच्च गुणवत्तापूर्ण वाली जैविक खाद तैयार की जा सकती है। इसके उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ने के साथ ही अच्छी फसल भी होती है। हिन्दुस्थान समाचार/ चिरंजीव सेमवाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in