harshollas-celebrated-mighty-day-in-nainital
harshollas-celebrated-mighty-day-in-nainital

नैनीताल में हर्षोल्लास से मनाया पराक्रम दिवस

नैनीताल, 23 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वर्ष से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने के निर्णय से युवा काफी खुश हैं। शनिवार को मुख्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आशु उपाध्याय के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मल्लीताल स्थित विधायक कार्यालय में ‘पराक्रम दिवस’ दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताए गए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, कुमाऊं सह संयोजक मोहित रौतेला, व्यापार मंडल के उप सचिव परीक्षित साह, फैजान पाशा, अरुण कुमार, सभासद राहुल पुजारी, सुरेंद्र बिष्ट, संतोष साह, राकेश आर्या, मो शादाब, शिवशंकर मजूमदार, गौरव, मोनू व सूरज आदि लोग मौजूद रहे। अयोध्या के संगठन ने भी मनाया पराक्रम दिवसः तल्लीताल में अयोध्या से आए सामाजिक संगठन-कायस्थ सेवा समाज के लोगों ने भी नगर में पराक्रम दिवस मनाया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव व तल्लीताल थाने के चीता मोबाइल प्रभारी शिवराज राणा ने गांधी मूर्ति के पास नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही श्री राणा को राम दरबार का चित्र प्रतीक स्वरूप भेंट किया गया। इस मौके पर संस्था के महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष केसी श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल, हिमांशु श्रीवास्तव अनुभव सिन्हा, कृष्णा माथुर, अभीष्ट सक्सेना, गौरव श्रीवास्तव, नकुल सक्सेना व राम माथुर आदि सदस्य भी मौजूद रहे। बताया गया कि वह अपने संगठन के विस्तार एवं अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से इन दिनों भ्रमण पर हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in