Harish Rawat surrounds BJP government on employment
Harish Rawat surrounds BJP government on employment

हरीश रावत ने रोजगार पर भाजपा सरकार को घेरा

देहरादून, 09 जनवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने एक बार फिर उत्तराखंड में रोजगार के सवाल पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कार्यकाल का ब्यौरा देते हुए भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। रावत ने कहा है कि वह हर सप्ताह अपने कार्यकाल का ब्यौरा सामने रखेंगे। भाजपा के साथी भी अपनी सरकार की सही जानकारी दें। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में की गई पोस्ट में अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस, पीआरडी और होमगार्ड्स की भर्ती का ब्यौरा रखा है। रावत ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं के सामने भाजपा के झूठ की चुनौती है कि पिछले साढ़े तीन साल में 7 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है। विधानसभा के भीतर भी यह झूठ दोहराया गया। हकीकत यह है कि भाजपा के इस कार्यकाल में मात्र 3100 पदों पर प्रक्रिया प्रारम्भिक स्तर पर है। उन्होंने अपने कार्यकाल में पुलिस, पीआरडी व होम गार्ड्स की भर्ती का ब्यौरा राज्य के लोगों के सामने रखा है, जो इस प्रकार है- 2014-15 (कांस्टेबल) 1055 पद। 2015-16 (कांस्टेबल ) 1126 पद। 2015-16 (सब इंस्पेक्टर) 300 पद। रैंकर्स परीक्षा 300 पद। 2015 -16 (महिला सब इंस्पेक्टर)150 पद। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in