पति से लड़ाई होने पर महिला ने दी जान

पति से लड़ाई होने पर महिला ने दी जान
पति से लड़ाई होने पर महिला ने दी जान

हरिद्वार, 09 जुलाई (हि.स.)। लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव के पास गन्ने के खेत में 30 वर्षीय महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की शिनाख्त नीता पत्नी संजीव निवासी लालचंदवाला के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोवर्धन चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि घर में पति से कहासुनी के बाद सुबह महिला बाहर निकली थी। इसी बीच गांव का एक व्यक्ति अपने खेतों में खाद डालने के लिए गया था। उसने महिला का शव पेड़ पर लटका देखा। इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामला गृह क्लेश से जुड़ा है। अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in