governor-expresses-displeasure-over-red-cross39s-work-notice-on-absenteeism
governor-expresses-displeasure-over-red-cross39s-work-notice-on-absenteeism

राज्यपाल ने रेडक्राॅस के कार्यो पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित रहने पर नोटिस

-नए सदस्य को अभियान के तौर पर जोड़ें: राज्यपाल देहरादून, 08 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रेडक्राॅस के कार्यों पर नाराजगी जाहिर करते हुए नए सदस्य को अभियान के तौर पर जोड़ने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने बैठक में उपस्थित नहीं होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गुरुवार को राजभवन ऑडिटोरियम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भारतीय रेडक्राॅस समिति की राज्य शाखा की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान राज्यपाल रेडक्राॅस की कार्यप्रणाली से नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि रेडक्रास कार्यों को और अधिक सुधारने की नसीहत दी। राज्यपाल ने कहा कि रेडक्राॅस की मुख्य शक्ति उसके स्वयंसेवक हैं। इसलिए रेडक्राॅस से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। पिछले साल में कम सदस्य जुड़ने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने राज्य शाखा और जनपदीय समितियों को और अधिक समर्पित होकर कार्य करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कोविड-19 के दूसरे से बचाव की जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संक्रमित व्यक्तियों को चिकित्सकीय सहायता के आगे आने को कहा। आपदा प्रबन्धन को ध्यान में रखते हुए यूथ रेडक्राॅस की स्थापना के कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने ग्रीष्मकाल में रेडक्राॅस की ओर से जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। राज्यपाल ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को प्रतिमाह तथा सभी जिलाधिकारियों को प्रति तीन माह पर बैठक करने के निर्देश देते हुए बैठकों का कार्यवृृत्त सीधे राजभवन को भेजने को कहा। बागेश्वर के रेडक्राॅस प्रतिनिधि ने बताया कि जनपद में सरकारी चिकित्सकों की ओर से जेनेरिक दवाएं नहीं लिखी जाती। इस पर डी.एम से रिपोर्ट मांगने के निर्देश दिये। बैठक में,कुछ जनपदों के रेडक्राॅस प्रबंध समिति के अध्यक्षों की ओर से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर राज्यपाल ने उन्हें कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया है। बहुत से जनपदों द्वारा सदस्यता शुल्क का निर्धारित तीस प्रतिशत राज्य शाखा को न भेजने पर भी राज्यपाल ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में पिछली आम सभा की बैठक का कार्यवृत अनुमोदन के लिए रखा गया। वित्तीय वर्ष 19-20 वास्तविक आय व्ययक सभा में रखा गया। 01 अप्रैल, 2019 का अवशेष 1.21 करोड़, 19-20 की आय 38.98 लाख, 19-20 में व्यय 33.27 लाख रूपये बताया गया। रेडक्राॅस की सिस्टर शाखा सेंट जाॅन एम्बुलेंस के आय-व्ययक में प्रस्तावित आय के लक्ष्य पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कई रेडक्राॅस समितियों ने राज्यपाल द्वारा प्रदेश के मोरी, जोशीमठ आदि आपदा ग्रस्त एवं दूरस्थ हिस्सों में विवेकाधीन कोष एवं अन्य स्रोतों से प्रेषित राहत सामग्री हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डाॅ. पंकज पाण्डे, सचिव राज्यपाल बृजेश संत, डी.एम देहरादून डाॅ.आशीष श्रीवास्तव,अपर सचिव राज्यपाल जितेन्द्र सोनकर,रेडक्राॅस राज्य शाखा के चेयरमैन कुन्दन सिंह टोलिया, महासचिव डाॅ. एम.एस अंसारी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण,विभिन्न जनपदों से आये मुख्य चिकित्साधिकारी तथा रेडक्राॅस पदाधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in