government39s-double-stance-on-corona-dignity
government39s-double-stance-on-corona-dignity

सरकार का कोरोना पर दोहरा रवैया:गरिमा

देहरादून, 10 अप्रैल (हि. स.)। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने भाजपा और सरकार पर कोरोना को लेकर दोहरे रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि आम आदमी पर कोरोना पालन का नियम लागू होता है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि 31 मार्च को हुई थी। वह मात्र 7 दिन बाद ही सार्वजनिक स्थलों पर नजर आने लगीं। कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर रही हैं। सरकार व उनसे जुड़े हुए लोग ही नियमों का पालन नही करेंगे तो आम जनता में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाओं और बधाई के दौरान उनकी पत्नी का साथ देखा जाना नियमों का उल्लंघन है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in