Gayatri Mantra echoed in prayer meeting held for world peace
Gayatri Mantra echoed in prayer meeting held for world peace

विश्व शांति के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में गूंजा गायत्री मंत्र

हरिद्वार, 12 जनवरी (हि.स.)। रिलीजंस ऑफ पीस संस्थान ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में आंग्ल कैलेंडर के नववर्ष के स्वागत अवसर पर प्रार्थना की। इस मौके पर विश्वभर के प्रख्यात धार्मिक संस्थान के प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने विश्वशांति के लिए ऑनलाइन प्रार्थना सभा की। इसमें गायत्री परिवार प्रतिनिधि के रूप में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने प्रतिभाग किया। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने गायत्री महामंत्र के अर्थ को समझाते हुए कहा कि गायत्री मंत्र हमें तेज व शक्ति प्रदान कर सद्बुद्धि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतीपूर्ण समय में सभी धर्मों को एकजुट होकर प्रार्थना द्वारा सकारात्मक वातावरण बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के वसुधैव कुटुम्बकम् के भाव को भी प्रस्तुत किया। डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने गायत्री महामंत्र का उच्चारण भी किया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in