gate-construction-started-after-the-threat-of-maa-nayana-devi-trading-board
gate-construction-started-after-the-threat-of-maa-nayana-devi-trading-board

मां नयना देवी व्यापार मंडल की धमकी के बाद शुरू हुआ गेट निर्माण

नैनीताल, 08 अप्रैल (हि.स.)। मां नयना देवी व्यापार मंडल की धमकी के बाद गुरुवार सुबह अचानक हरकत में आए प्रशासन ने गेट का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया। गेट के लिए दोनों ओर गड्ढे खोदने का कार्य शुरू कर दिया गया है। व्यापार मंडल ने 25 मार्च को नगर के मल्लीताल बाजार के प्रवेश द्वार पर तोड़े गए गेट के पुनर्निर्माण के लिए 15 दिन का समय दिया था। आज सुबह पुनः मां नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने घोषणा की कि यदि सुबह 10 बजे तक गेट का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो दोपहर 12 से शाम चार बजे तक धरना दिया जाएगा। बाजार में आपातकाल को छोड़कर वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके बाद अचानक प्रशासन हरकत में आया और गेट के पुनर्निर्माण के लिए दोनों ओर गड्ढे खोदने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस पर टंडन ने कहा कि आगे की कार्य की गति एवं गुणवत्ता पर नजर रहेगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि गेट डीएम धीराज गर्ब्याल की मंशा के अनुरूप कुमाउनी शैली में बने। उल्लेखनीय है कि डीएम गर्ब्याल ने नगर के मल्लीताल और तल्लीताल में कुमाउनी शैली में गेटों के निर्माण कराने की बात कही है। बताया जा रहा है कि मल्लीताल में पांच लाख रुपयों से गेट का निर्माण किया जा रहा है। बाजार के प्रवेश द्वार पर छोटा एवं नीचे मौजूदा गेट के स्थान पर बड़े गेट का कुमाउनी शैली में निर्माण किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/नवीन/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in