future-generation-will-have-to-be-connected-with-phuldei-governor
future-generation-will-have-to-be-connected-with-phuldei-governor

फूलदेई से भावी पीढ़ी को जोड़ना होगा:राज्यपाल

देहरादून, 14 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार को कहा कि भावी पीढ़ी को राज्य के लोकपर्व फूलदेई से जोड़ना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसा करना जरूरी है। फूलदेई पर्व हमारी परम्पराओं और संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। राज्यपाल ने फूलदेई मनाने राजभवन पहुंचे बच्चों का स्वागत किया। बच्चों ने सुख-शान्ति और समृद्धि की कामना करते हुए राजभवन की दहलीज पर फूल बरसाये। फूलों की छोटी-छोटी टोकरियां थामे बच्चियों ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने बच्चों को चावल, अन्य अनाज एवं उपहार भेंट किए। राज्यपाल मौर्य ने बच्चों के खुशहाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह त्योहार पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। इस मौके पर पद्मश्री डॉ. आर.के.जैन, कार्यक्रम के आयोजक यूथ ऑइकॉन क्रिएटिव फाउंडेशन के शशि भूषण मैठाणी, आचार्य विपिन जोशी आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in