four-rural-scorches-extinguish-forest-fires
four-rural-scorches-extinguish-forest-fires

जंगल की आग बुझाते चार ग्रामीण झुलसे

गोपेश्वर, 06 अप्रैल (हि.स.)। चमोली जिले के पिंडर घाटी के नारायणबगड़ विकासखंड के रेस गांव के चूंकापानी में मंगलवार को जंगल की आग बुझाने के दौरान चार ग्रामीण झुलस गए। इनमें तीन महिलाएं भी हैं। आग में झुलसी तीन महिलाओं में से एक की हालत नाजुक है। उसे हायर सेंटर रेफर किया है। एक व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में ही उपचार चल रहा हैं। दो महिलाओं का गांव में उपचार किया जा रहा हैं। इन लोगों की पहचान रामेश्वरी देवी पत्नी भुपाल सिंह नेगी, शशि देवी पत्नी शिशुपाल सिंह रावत, पवित्रा देवी पत्नी मुकेश सिंह एवं मान सिंह पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। रामेश्वरी देवी व मान सिंह को पीएचसी नारायणबगड़ पहुंचाया गया। यहां से रामेश्वरी देवी को हायह सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के डा. नवीन चन्द्र डिमरी ने बताया कि रामेश्वरी देवी की स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दूसरे घायल मान सिंह का नारायणबगड़ में ही उपचार किया जा रहा हैं। जबकि झुलसी दो महिलाओं का गांव में ही उपचार किया जा रहा हैं। रेस गांव के ग्राम प्रधान पूरन सिंह रावत ने तहसीलदार नारायणबगड़ को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने जंगल में आग लगाई है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in