four-flyovers-ready-assembly-speaker-thanked-union-minister-gadkari
four-flyovers-ready-assembly-speaker-thanked-union-minister-gadkari

चार फ्लाईओवर तैयार, विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताया

ऋषिकेश, 22 फरवरी ( हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से लंबित चार फ्लाईओवर्स के तैयार होने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर कला, नेपाली फार्म, तीनपानी छिद्दरवाला एवं लाल तप्पड़ पर केंद्रीय मंत्री गडकरी की निगरानी में तेजी से काम हुआ और फ्लाईओवर तैयार हो गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इन फ्लाईओवर के बनने से जाम से मुक्ति मिली है और यात्रा की समय अवधि भी कम हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दो किलोमीटर लंबा हरिपुर कला फ्लाईओवर उत्तराखंड का सबसे लंबा फ्लाईओवर है। यह फ्लाईओवर एलीफेंट कॉरिडोर है। चारों फ्लाईओवर वर्षों पूर्व स्वीकृत हुए थे। मगर इनका निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। केंद्रीय मंत्री गडकरी के दखल देने से इन पर तेजी से काम हुआ। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in