former-union-minister-of-state-bachi-singh-rawat-merged-with-the-five-elements
former-union-minister-of-state-bachi-singh-rawat-merged-with-the-five-elements

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत पंचतत्व में विलीन

हल्द्वानी, 19 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बची सिंह रावत का सोमवार देरशाम चित्रशिलाघाट पर वैदिक रीति के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे शशांक रावत ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं सम्भाग कार्यालय में बचदा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। चित्रशिला घाट रानीबाग में डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, मेयर डाॅ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट ने अंतिम संसकार में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के लोगों, सामाजिक संगठनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हिन्दुस्थान समाचार /अनुपम गुप्ता /मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in