former-union-minister-bachhi-singh-rawat-will-be-cremated-in-haldwani-today
former-union-minister-bachhi-singh-rawat-will-be-cremated-in-haldwani-today

पूर्व केन्द्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का आज हल्द्वानी में होगा अंतिम संस्कार

देहरादून, 19 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बच्ची सिंह रावत का 18 अप्रैल को रात्रि 9 बजे बजे ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत का अंतिम संस्कार आज हल्द्वानी में तीन बजे के बाद किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि बच्ची सिंह का पार्थिव शरीर ऋषिकेश एम्स से प्रात: 9 बजे को हल्द्वानी ले जाया गया। यहां 2 बजे से 3 बजे तक उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी स्थित भाजपा के संभाग कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसके बाद शोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। तत्पश्चात उनके पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। उनकी अन्तिम यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य भाजपा नेता शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in