former-cpi-state-secretary-anand-singh-rana-joins-bjp
former-cpi-state-secretary-anand-singh-rana-joins-bjp

सीपीआई के पूर्व राज्य सचिव आनंद सिंह राणा भाजपा में शामिल

भराड़ीसैण, 06 मार्च (हि.स.)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राज्य सचिव आनंद सिंह राणा ने शनिवार को भराड़ीसैंण में भाजपा का दामन थाम लिया। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने राणा के पार्टी में शामिल होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। आनंद सिंह राणा छात्र जीवन से कम्युनिस्ट पार्टी के मुखर नेताओं में शामिल रहे हैं। वह तीन बार सीपीआई के राज्य सचिव,दो बार जिला सचिव और 20 वर्ष तक राज्य सचिव मंडल के सदस्य रहे। राज्य निर्माण के बाद वह विधानसभा चुनाव भी लड़े। उन्हें डेढ़ वर्ष पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए निष्कासित कर दिया गया था।उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, काबीना मंत्री डा. धन सिंह व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के सम्मुख भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in