former-chief-minister-trivendra-singh-and-madan-kaushik-took-blessings-from-swami-kailashanand
former-chief-minister-trivendra-singh-and-madan-kaushik-took-blessings-from-swami-kailashanand

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह व मदन कौशिक ने लिया स्वामी कैलाशानंद से आशीर्वाद

हरिद्वार, 18 मई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज श्रीदक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को माता की चुनरी व नारियल भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री काल में प्रदेशवासियों को अनेकों सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि की मान मर्यादाओं को ध्यान में रखकर राज्य की सरकारें अपने कर्तव्यों को निभा रही हैं। कुंभ जैसे आयोजनों को सफलतापूर्वक कराना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में और अधिक मजबूत हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अध्यात्म को देश दुनिया में प्रचारित करने का काम संत महापुरुषों द्वारा ही किया जाता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज संत समाज के गौरव हैं और सनातन पंरपरांओं को देश दुनिया में प्रचारित प्रसारित कर रहे हैं। मदन कौशिक ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी को सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। संत महापुरुषों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। विदेशी नागरिक भी भारतीय परंपरांओं को अपना रहे हैं। कोरोना की इस जंग में संत समाज निर्णायक भूमिका निभा रहा है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर निंरजनी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्रपुरी, महंत रामरतन गिरी, महंत दिनेश गिरी, महंत ओंकार गिरी, महंत राधे गिरी, दिगम्बर रघुवन, स्वामी आशुतोष पुरी, म.म.स्वामी प्रबोधानंद गिरी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, अवन्तकानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र, श्रीमहंत साधनानंद आदि संतों ने हर्ष व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in