Food items, clothes and other belongings distributed to 11 families of fire victims
Food items, clothes and other belongings distributed to 11 families of fire victims

अग्निकांड पीड़ित 11 परिवारों को खाद्य सामग्री, कपड़े व अन्य सामान बांटा

हल्द्वानी, 28 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने अग्निकांड से प्रभावित 11 परिवारों को खाद्य सामग्री व कपड़े उपलब्ध कराए। कुछ दिन पूर्व जवाहर नगर में हुए अग्निकांड में 11 परिवारों की झोपड़ियों सहित सारा सामान जलकर राख हो गया था। सोमवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार एंटी करप्शन फोर्स की टीम बद्रीपुरा स्थित कार्यालय में पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई। संगठन ने पीड़ित विजय शंकर, गुलाब, महिंद्र, ठाकुर, बबलू कुमार, राजकुमार, संजू कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अजय, मूसा के परिवार को खाद्य सामग्री कपड़े व अन्य सामान उपलब्ध कराया। इस मौके पर में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव शारिफ खान, प्रदेश मीडिया शिवम सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक कश्यप, संगठन मंत्री अजय कश्यप, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा बिष्ट आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in