मस्जिद में पांच लोगों ने अदा की ईद की नमाज

five-people-performed-eid-prayers-in-the-mosque
five-people-performed-eid-prayers-in-the-mosque

नैनीताल, 14 मई (हि.स.)। जनपद मुख्यालय में शुक्रवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ कोविड कर्फ्यू की वजह से सादगी से मनाया गया। नगर की मुख्य जामा मस्जिद व तल्लीताल स्थित छोटी मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ता नजर अली सहित पांच लोगों ने ही शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा कर देश व दुनिया मे कोरोना से संक्रमण मुक्त करने के साथ ही खुशहाली की दुआएं मांगी। जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद अब्दुल खालिक ने मुस्लिम समुदाय के लोंगो से अपील की कि वह सरकार द्वारा जारी कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें, और गरीबों व असहायों की मदद करे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in