falgun39s-solstice-was-celebrated-with-devotion
falgun39s-solstice-was-celebrated-with-devotion

फाल्गुन की संक्रांति श्रद्धापूर्वक मनाई गई

देहरादून, 12 फरवरी (हि.स.)। फाल्गुन महीने की संक्रांति गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा आढ़त बाजार में भजन कीर्तन के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर भाई चरणजीत सिंह ने शबद गायन और रागी भाई सतवंत सिंह ने फाल्गुन आनंद उपार्जना हर सजन प्रकटे आये के माध्यम से संगत को निहाल किया।।भाई गुरुदयाल सिंह, भाई जरनैल सिंह महक, मुख्य ग्रंथी भाई शेमशेर सिंह ने शबद तथा मासिक कथा से लोगों को प्रभावित किया। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती /मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in