नैनीताल, 14 जनवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी नैनीताल के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कृष्णापुर क्षेत्र निवासी हरीश बिष्ट एवं शेरवुड निवासी सुनील कुमार को नगर उपाध्यक्ष बनाया है। नगर अध्यक्ष ने नैनीताल क्लब क्षेत्र निवासी युवा नेता देवेंद्र कुमार, सात नं. निवासी मोहित राजपूत को नगर मंत्री और कृष्णापुर निवासी सतनाम सिंह को नगर सगठन मंत्री का दायित्व सौंपा है। अली ने बताया कि शीघ्र ही नगर के समस्त बूथों में बूथ प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी जायेगी है। पदाधिकारियों के मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेंद्र लाल, नगर महामंत्री महेश आर्य, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विनोद तिवारी, हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश कर्नाटक, ईश्वर दत पालीवाल सहित अनेक अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी।-hindusthansamachar.in