executive-committee-of-lake-city-welfare-club-constituted
executive-committee-of-lake-city-welfare-club-constituted

लेक सिटी वेलफेयर क्लब की कार्यकारिणी गठित

नैनीताल, 15 मार्च (हि.स.)। नगर की महिलाओं के संगठन लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। गीता साह की देखरेख में हुई मनोनयन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से दिव्या साह को अध्यक्ष, रानी साह को सचिव, प्रेमा अधिकारी को उपाध्यक्ष, सोनू साह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपिका बिनवाल को उपसचिव, कविता त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ज्योति ढोंढियाल व हेमा भट्ट को संरक्षक, प्रगति जैन सांस्कृतिक सचिव, रमा भट्ट को सोशल मीडिया प्रभारी तथा गीता साह, ज्योति वर्मा, कविता गंगोला व रेखा पंत को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सदस्यों ने 21 मार्च को सेंट्रल होटल में बैठकी होली करने का निर्णय किया है। बताया गया है कि इसमें विधायक संजीव आर्य, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया मुख्य अतिथि होंगी। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in