निरंजनी अखाड़े की धर्म ध्वजा की स्थापना शनिवार को

establishment-of-the-religious-flag-of-niranjani-akhara-on-saturday
establishment-of-the-religious-flag-of-niranjani-akhara-on-saturday

हरिद्वार, 26 फरवरी (हि.स.)। कुम्भ नगरी अब अपना रंग लेती नजर आ रही है। हर तरफ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो चुके है। शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर निरंजनी अखाड़े की धर्मध्वजा की स्थापना होगी। इसके बाद अखाड़े के कुम्भ से संबंधित कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। निरंजनी अखाड़े की धर्मध्वजा का स्थापना पूजन समारोह सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर अखाड़े के सभी पदाधिकारी और सभी 13 अखाड़ों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने दी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि निरंजनी अखाड़े की धर्मध्वजा भगवा रंग की 52 फीट ऊंची होती है क्यों कि अखाड़े की 52 मढ़िया होती हैं। इसी धर्मध्वजा के नीचे हम कुम्भ में नागा साधुओं की दीक्षित करते हैं। हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in