establishment-of-dharma-flag-in-niranjani-akhara-on-27-february
establishment-of-dharma-flag-in-niranjani-akhara-on-27-february

निरंजनी अखाड़े में धर्म ध्वजा की स्थापना 27 फरवरी को

हरिद्वार, 20 फरवरी (हि.स.)। निरंजनी अखाड़े की धर्म ध्वजा 27 फरवरी को स्थापित की जाएगी। इसके बाद अखाड़े में कुंभ के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। धर्म ध्वजा स्थापित करने के लिए मेला प्रशासन द्वारा भेजी गई लकड़ी को अखाड़े के सचिव श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज और सचिव स्वामी राम रतन गिरी महाराज ने जांचा। लकड़ी की लम्बाई कम पायी गई है। अब दूसरी लकड़ी लगाकर लम्बाई को पूरा किया जाएगा। धर्मध्वजा के लिए लकड़ी की लबाई 100 फीट होनी चाहिए। इतनी ऊंची ध्वजा के पीछे कारण यह है कि धर्मध्वजा अखाड़ों की 52 मढ़ियों के साथ 52 शक्ति पीठों का प्रतीक मानी जाती हैॆ। जिसमें प्रत्येक एक हाथ की लम्बाई पर बंध लगाए जाते हैं जो मढ़ी और शक्ति पीठ का प्रतीक होते हैं। यूं तो 51 मढ़ी अखाड़ों में होती हैं। किन्तु 52 वीं मढ़ी लामा मढ़ी के रूप में होती है। निरंजनी अखाड़े की धर्म ध्वजा 27 फरवरी को प्रातः 8 बजकर 20 मिनट पर स्थापित की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in