उत्तराखंड
आस्थापथ सीसीटीवी से लैस, महापौर ने किया निरीक्षण
ऋषिकेश, 21 फरवरी (हि.स.)। नगर निगम ने पुलिस के आग्रह पर आस्थापथ को सीसीटीवी से लैस कर दिया है। यहां पर 12 सीसीटीवी लगाए गए हैं। महापौर अनिता ममगांंई ने रविवार को इनका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पुलिस चौकी प्रभारी उत्तम रमोलाको आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। महापौर ने कहा कि आस्था पथ देवभूमि की शान है । यहां घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके इसके लिए 12 सीसीटीवी लगवाए गए हैं। इससे सुबह -शाम आस्थापथ पर टहलने वाले बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को सुरक्षा मिलेगी वहीं असमाजिक तत्वों पर भी शिकंजा कसने में पुलिस को आसानी होगी। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद