environmental-activity-handed-over-90-cotton-bags-for-kumbh
environmental-activity-handed-over-90-cotton-bags-for-kumbh

पर्यावरण गतिविधि ने कुंभ के लिए 90 सूती थैले सौंपे

देहरादून, 06 अप्रैल (हि.स.)। महानगर पर्यावरण गतिविधि की ओर से मंगलवार को राजपुर रोड स्थित विश्व संवाद केंद्र पर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 90 सूती कपड़े के थैलों को कुंभ हरिद्वार में भेजने के लिए उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने कहा कि प्रकृति संरक्षण और मानव जीवन की खुशाहाली के पर्यावरण संरक्षण मुहिम में समाज को आगे आना होगा। पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े या जूट के थैले प्रयोग करने चाहिए। कार्यक्रम में दीपाली फाउंडेशन द्वारा 50 सूती कपड़े के थैलों को महाकुंभ हरिद्वार में भेजने के लिए उपलब्ध कराया गया। ये थैले देहरादून की विभिन्न बहनों के सहयोग से तैयार किए गए हैं। प्रीती शुक्ला (संस्थापक दीपाली फाउंडेशन) ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से बाल संस्कार, पर्यावरण संरक्षण एवं बहनों के स्वावलंबन की दिशा में विशेष कार्य किया जा रहा है। देहरादून की पर्यावरण प्रहरी लक्ष्मी ममगांई ने कार्यक्रम में 40 सूती कपड़े के थैले महाकुंभ में भेजने के लिए प्रदान किए। कुल 90 सूती कपड़े के थैले पर्यावरण गतिविधि महानगर टोली को महाकुंभ में भेजने के लिए प्राप्त हुए। महानगर उत्तर के पर्यावरण संयोजक डॉ.भवतोष शर्मा ने जल संरक्षण, पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला। महानगर दक्षिण के पर्यावरण संयोजक जगदंबा नौटियाल ने प्लास्टिक कचरे से इको ब्रिक बनाए जाने को कहा तथा सघन वनों को लगाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशांत ममगांई,दीपाली शुक्ला,कुमारी अलीशा, रेशमा देवी,रिंकी,अर्चना गौर,सोनी देवी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in