elephant-reached-the-residence-of-the-speaker
elephant-reached-the-residence-of-the-speaker

विधानसभा अध्यक्ष के आवास पहुंचा हाथी

-डिग्री कालेज की दीवार तोड़ी, हड़कंप ऋषिकेश,05 मार्च (हि.स.)। एक दांत वाले हाथी के सुबह छह बजे जंगल से निकलकर आबादी में प्रवेश करने पर हड़कंप मच गया। यह हाथी ने हरिद्वार रोड गंगा बिहार स्थित विधानसभा अध्यक्ष के आवास की ओर रुख किया। यहां से वह डिग्री कालेज की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था संभाली। यह हाथी सबसे पहले ऋषिकेश एम्स मार्ग पर नजर आया। लोगों का कहना है कि वह आवास विकास कॉलोनी गली नंबर नौ से लगे बगीचे से बाहर निकला। इधर-उधर घूमता हुआ घनी आबादी वाले गंगा विहार क्षेत्र में घुस गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का आवास है। अग्रवाल के आवास के बगल वाली सड़क से निकलकर हाथी साईं घाट की ओर निकल गया। इस दौरान नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर पहुंचकर सड़क के दोनों और वाहनों को रोक दिया। हाथी मुख्य मार्ग पर आने के बाद कृषि मंडी की और बढ़ गया। यहां काफी भीड़ थी। हाथी राजकीय महाविद्यालय की दीवार को तोड़कर कैंपस में घुस गया। कालेज के मैदान में सुबह खेलने वालों की काफी भीड़ थी। हाथी को अचानक सामने देख लोग इधर-उधर भाग गए। हाथी ने पूरे कैंपस में चक्कर लगाया। उसके बाद नंदू फार्म की दिशा में जंगल की ओर चला गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम कालेज पहुंची। हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in