education-is-very-important-for-the-upliftment-of-society-lakshmi-narayan
education-is-very-important-for-the-upliftment-of-society-lakshmi-narayan

समाज उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरीः लक्ष्मी नारायण

हरिद्वार, 26 मार्च (हि.स.)। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी शुक्रवार को महिला महाविद्यालय पहुंचीं। कॉलेज की अध्यापिकाओं और छात्राओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि आज समाज केवल पुरुष या स्त्री दो वर्गों में न बंटकर, थर्ड जेंडर को भी मान्यता दे रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण किन्नर अखाड़ा है। कोर्ट और सरकार की पहल पर अब थर्ड जेंडर को भी समान अधिकार प्राप्त हैं। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस मौके से पत्रकारवार्ता में कहा कि किसी भी समाज ओर देश के उत्थान के लिय शिक्षा बहुत आवश्यक है। शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है। उन्होंने कहा कि वैसे भी कहा गया है कि किसी भी देश या समाज को अगर आगे बढ़ना है तो उस समाज या देश की मां या महिला को शिक्षित होना आवश्यक है,। मां ही एक बालक की पहली शिक्षक होती है। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय की संचालक वीणा शास्त्री ने भी विचार रखे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in