कुलपति बनने पर डा. सुनील जोशी को बधाई देने वालों का लगा तांता
कुलपति बनने पर डा. सुनील जोशी को बधाई देने वालों का लगा तांता

कुलपति बनने पर डा. सुनील जोशी को बधाई देने वालों का लगा तांता

हरिद्वार, 25 जुलाई (हि.स.)। मानव अधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. मधुसूदन आर्य ने डॉ. सुनील जोशी को उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर बधाई दी है। शनिवार को उन्होंने कहा कि डॉ. सुनील जोशी का मेडिकल और वैदिक विज्ञान में एक लंबा पुरस्कृत कैरियर है। डॉ. जोशी ने मर्म विज्ञान और मर्म थेरेपी पर विकास और पुनः स्थापना के लिए उनके विशेष योगदान ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों में मर्म विज्ञान और थेरेपी सिलेबस को पेश करने में मदद की। आर्य ने कहा कि मर्म चिकित्सा वास्तव में अपने अंदर की शक्ति को पहचानने जैसा है। शरीर की स्वचिकित्सा शक्ति ही मर्म चिकित्सा है। इस अवसर पर मानव अधिकार संरक्षण समिति के संरक्षक जगदीश लाल पाहवा, तोष जैन, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग, राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री कमला जोशी, कनखल नगर अध्यक्ष रेखा नेगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पंकज कौशिक, ममता मेहता, शिवालिक नगर तथा अनेक पदाधिकारियों ने डॉ. सुनील जोशी को बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in