dr-raman-and-dushyant-reach-union-office-after-bjp-core-group-meeting
dr-raman-and-dushyant-reach-union-office-after-bjp-core-group-meeting

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद डॉ. रमन और दुष्यंत पहुंचे संघ कार्यालय

देहरादून, 06 मार्च (हि.स.) । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. रमन सिंह और राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम राज्य भाजपा कोर ग्रूप की बैठक एवं मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे। जहां उनकी संघ पदाधिकारियों से बंद कमरे में चर्चा हुई। शनिवार शाम बीजापुर गेस्ट हाउस भाजपा कोर ग्रूप की अचानक बैठक बुलाई गई थी। प्रदेश में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बढ़ते कदम से राज्य में राजनीतिक तापमान अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड स्थित प्रांत कार्यालय पर पदाधिकारियों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और राज्य संगठन मंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार मौजूद रहे। संघ पदाधिकारियों के साथ केन्द्रीय पर्वेक्षक डॉ रमन सिंह और राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बंद कमरे में बात की। इस दौरान साथ में गए अन्य नेताओं को बैठक से दूर रखा गया। बैठक में चर्चा को लेकर अलग-अलग मायने निकले जा रहे हैं। हालांकि इस पर संघ और भाजपा पदाधिकारी की ओर से कुछ जानकारी नहीं दी गई है। उधर, इससे पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे विधान सभा सत्र से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीधे देहरादून बैठक शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बीजापुर गेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। फिलहाल भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बदलाव की चर्चा पर विराम दिया है। रमन सिंह भी लौट गए हैं। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि 12 से 14 मार्च तक पार्टी की गतिविधियों को लेकर बैठक बुलाई गई है। उन्होंने किसी बदलाव से इनकार किया है। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत,भाजपा के सांसद नरेश बंसल, अजय भट्ट, रानी राज्यलक्ष्मी शाह के अलावा संगठन के महामंत्री अजय कुमार, देहरादून मेयर सुनीय उनियाल गामा भी बीजापुर गेस्ट विधायक मीना गंगोला, चंद्रा पंत, खजान दास, नवीन दुमका, महेश नेगी,हाउस में मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in