DM's wife distributed warm clothes
DM's wife distributed warm clothes

डीएम की पत्नी ने गर्म कपड़े बांटे

चंपावत, 09 जनवरी(हि.स.)। नर सेवा नारायण सेवा की भावना के साथ जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय की पत्नी उर्मिला नारायण पांडेय ने शुक्रवार देरशाम गरीब, असहाय, दिव्यांग, बुजुर्गऔर निशक्तजनों के घरों में जाकर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें कंबल और ऊनी कपड़े भेंट किए। उन्होंने नागनाथ व तिलवारा आदि वार्डों का भ्रमण किया। उनके साथ तहसीलदार प्रियंका रानी, नायब तहसीलदार ज्योति नपलच्याल, राजस्व उप निरीक्षक राजीव मेहरा, अमित सिपाल, सूरज प्रहरी, मनोज कुमार, कमल आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in