dm-sp-inspects-nagun-border
dm-sp-inspects-nagun-border

डीएम, एसपी ने किया नगुण बार्डर का निरीक्षण

उत्तरकाशी, 04 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जनपद के नगुण बॉर्डर पर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। दोपहर तक स्थानीय लोगों समेत अन्य जिलों से करीब 55 प्रवासियों ने प्रवेश किया। इनमें से 45 लोगों की कोरोना जांच हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले लोगोंं की जनपद में तब तक बिल्कुल भी एंट्री नही हो सकती जब तक वह अपना रजिस्ट्रेशन व आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट नहीं दिखाते। हिन्दुस्थान समाचार /चिरंजीव सेमवाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in