dm-gave-instructions-to-call-for-clarification-of-negligent-employees
dm-gave-instructions-to-call-for-clarification-of-negligent-employees

लापरवाह कर्मचारियों के स्पष्टीकरण तलब करने का डीएम ने दिये निर्देश

नई टिहरी, 15 अप्रैल (हि.स.)। टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के औचक निरीक्षण में डीएम इवा श्रीवास्तव को कर्मचारियों की मनमानी के साथ ही जगह-जगह गंदगी पसरी मिली। डीएम ने कर्मचारियों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए लगभग 60 कर्मचारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये। साफ-सफाई नियमित न करने पर सफाई कर्मचारियों को भी चेताया। डीएम इवा श्रीवास्तव इन दिनों टीएचडीसी हाईड्रो पावर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक का भी काम देख रही हैं। गुरुवार को सुबह लगभग सवा दस बजे डीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज का औचक निरीक्षण किया, तो यहां पर कर्मचारियों की खुली मनमानी सामने आई। 80 कर्मचारियों में से मात्र 24 कर्मचारी ही मौजूद मिले। अधिकांश कर्मचारी व फैकल्टी समय से नहीं पहुंचे थे, तो कुछ कर्मचारी अपने-अपने पटलों पर बैठने के बजाय घुमने-फिरने में मशगुल नजर आये। जिस पर डीएम ने लापवाह कर्मचारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये। कर्मचारियों के दोबारा इस तरह की रूख पर कड़ी कार्यवाही की चेतवानी दी। इंस्टीट्यूट के कैंपस में जगह-जगह बिखरी गंदगी पर भी डीएम खासी नाराज नजर आईं। जिस पर उन्होंने सफाई कर्मियों से नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिये। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in