हरियाली जीत पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने किया पौधारोपण
हरियाली जीत पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने किया पौधारोपण

हरियाली जीत पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने किया पौधारोपण

हरिद्वार, 23 जुलाई (हि.स.)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से पूरे भारत में चलाये जा रहे हरित भारत अभियान के तहत आज चण्डीघाट क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम, कटहल, पीपल, नीम, आंवला, अशोक सहित कई किस्म के पौधों का रोपण नगर के गणमान्य अतिथियों एवं सेवा मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ हवन पूजन से हुआ। सेवा मिशन ने चण्डीघाट के गरीब, असहाय लोगों के लिए चलाये जा रहे अनवरत अन्न सेवा के अन्तर्गत अतिथियों ने भोजन का वितरण किया। इस मौके पर सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन 24 वर्ष से सेवा साधना में रत है। आज कचरा, प्लास्टिक के कारण पर्यावरण को इतना प्रदूषित कर दिया है कि हम इस वातावरण में स्वच्छ सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण करना जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमने वर्ष 2010 के महाकुंभ के अवसर पर एक लाख पौधारोपण करने का संकल्प लिया था। हरित भारत अभियान की शुरूआत वर्ष 2010 में की गई थी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राकेश जैन ने कहा कि पर्यावरण के बहुत सारे आयाम हैं, परन्तु अभी पेड़ लागाओ, पानी बचाओ, पॉलिथीन हटाओ मुख्य है। पेड़ हमारे जीवन में इसलिए आवश्यक हैैं, क्योंकि इनसे हमें भोजन, दलहन, तिलहन, कपड़े के लिए कपास, औषधि पेड़ों से प्राप्त होती है। इसके महत्व को हम सबको समझना होगा। स्वामी डॉ. मधुसूदन ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण बहुत ही अनिवार्य हो गया है। बिना जल के जीवन नहीं है। हमें जल का संरक्षण करना चाहिए और यह तभी संभव है, जब पेड़ होंगे। क्योंकि हमारा जीवन ही पर्यावरण पर टिका हुआ है। इसलिए हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने, उसका संरक्षण करने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता आज के समय में है। महामण्डलेश्वर स्वामी ईश्वरदास, मिशन संयोजक संजय चतुर्वेदी ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कथावाचक आचार्य पवन नन्दन, गढ़वाल विकास निगम के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, डॉ. जितेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. कुलदीप सिंह, मयंक शर्मा, ललित गर्ग, संदीप गोयल, अशोक गुप्ता, अनिरूद्ध भाटी, योगेश विद्यार्थी, पीएस गिल, विकास गोयल, प्रेम गुप्ता, अतुल गोयल सहित सेवा मिशन समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in