जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

कोटद्वार, 11 जून (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण काल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के द्वारा वर्चुअल रैली किये जाने पर घोर आपत्ति जताते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। गढ़वाल टाकीज स्थित स्व. चन्द्रमोहन सिंह नेगी स्मृति पार्क में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा कोरोना संक्रमण काल में जनता की समस्याओं की चिंता किये बगैर ही बिहार में चुनाव की तैयारियों को लेकर वर्चुअल रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि एक ओर जहां पूरा देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है, देश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल हो रखा है, कोरोना संक्रमितों के टेस्ट तक नहीं हो पा रहे है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता पीएम केयर फंड का दुरपयोग करते हुए करोडों की वर्चुअल रैली में पैसा बर्बाद रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में वर्चुअल रैली नहीं बल्कि देश में गरीब मजदूरों एवं जरूरतमंदों को राशन एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाया जाना चाहिए, तथा करोडों की संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिये जाने के लिए कार्ययोजना बनानी चाहिए तथा देश में खराब स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्त करने के लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है, ताकि देश कोरोना के इस संकट की घड़ी से मुक्त हो सके। कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश करते हुए जनता के सामने देश की वास्तविक स्थिति दिखाने का प्रयास करती रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चैहान, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, पूर्व सचिव कृष्णा बहुगुणा, विनोद नेगी, हेमचद्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, चन्द्रमोहन सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह नेगी,वीडी नवानी, सूर्यमणि,नीरज बहुगुणा, सतेन्द्र सिंह नेगी, भारत सिंह रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in