distributed-blankets-to-leprosy-patients
distributed-blankets-to-leprosy-patients

कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित किए

हरिद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस के अवसर पर गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विवेकानंद कुष्ठ में कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित किए। समिति की अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि भगवान के दर्शन ऐसे ही दीन-हीन और समाज में उपेक्षित लोगों की सेवा से होते हैं। ऐसे लोगों की सेवा करना मानवता की सच्ची सेवा है। जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जिला कुष्ठ निवारण अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम स्वास्थ्य प्रशिक्षक बीके गुप्ता और उनके सहायक गौरव शर्मा ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विनोद शर्मा, विकास पुंडीर, संजय वर्मा, पलक वर्मा, आकांक्षा पुंडीर, गगन नामदेव, सुदीप बनर्जी, डॉ. कमलेश कांडपाल, विरेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in