उत्तराखंड
जरूरतमंदों को कंबल बांटे
रुद्रपुर (उधम सिंह नगर), 09 जनवरी (हि.स.)। रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन ने शनिवार को कड़कड़ाती ठंड के बीच दर्जनों जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। कंबलों का वितरण बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और इंदिरा चौराहा आदि स्थानों पर किया गया। यह कंबल शिक्षक खुशबू गुप्ता ने उपलब्ध कराए गए। यह जानकारी रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष चन्द्रकला राय ने दी। हिन्दुस्थान समाचार/ विजय आहूजा/मुकुंद-hindusthansamachar.in