dinesh-elected-president-of-srinagar-chamber-of-commerce
dinesh-elected-president-of-srinagar-chamber-of-commerce

दिनेश श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष निर्वाचित

श्रीनगर, 19 मार्च (हि.स.)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल श्रीनगर व्यापार सभा के चुनाव में शुक्रवार को दिनेश असवाल को अध्यक्ष और अमित बिष्ट को महासचिव निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष और महासचिव पद पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी भी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी डा. दिनेश भट्ट ने यह जानकारी दी। डा. दिनेश भट्ट ने बताया कि सुबह 9 बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान हुआ। 647 व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर दिनेश असवाल को 337 और हिमांशु अग्रवाल को 304 वोट मिले। दिनेश असवाल 33 मतों विजयी रहे। महासचिव पद पर अमित बिष्ट को 422 और धीरेंद्र रावत को 215 वोट मिले। विजयी व्यापारी नेताओं के समर्थकों ने एक-दूसरे को होली का रंग लगाकर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विजय जुलूस निकालकर अतिशबाजी भी की। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in