devotees-take-a-holy-dip-in-the-ganges-on-the-magh-purnima-bath
devotees-take-a-holy-dip-in-the-ganges-on-the-magh-purnima-bath

माघ पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी आस्था की डुबकी

हरिद्वार, 27 फरवरी (हि.स.)। माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर शनिवार को देश के कई प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी। स्नान के लिए प्रातः से ही श्रद्धालु गंगा घाट पहुंच गए। स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पूर्व में माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर गुरु कुंभ राशि में प्रवेश कर जाते थे, किन्तु इस बार माघ पूर्णिमा पर गुरु मकर राशि में ही विचरण कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पं. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक इस बार माघ पूर्णिमा स्नान का विशेष फल रहा। कारण की इस बार माघ मास का स्वामी घना नक्षत्र आज ही आरम्भ हुआ है। स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारियां की थी। मेला क्षेत्र को 4 सेक्टर व 27 जोन में बांटा गया था। बीती रात्रि से आरम्भ हुआ स्नान का सिलसिला अनवरत जारी रहा। लोगों ने स्नान के पश्चात मंदिरों में देवदर्शन कर दान-पुण्य आदि कर्म किए। अन्य स्नान पर्वों की भांति इस बार भी कोविड की बाध्यता को देखते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in