devdolis-will-be-strongly-welcomed-in-the-city-of-pilgrimage-anita-mamgani
devdolis-will-be-strongly-welcomed-in-the-city-of-pilgrimage-anita-mamgani

देवडोलियों का तीर्थ नगरी में होगा जोरदार स्वागतः अनिता ममगांंई

ऋषिकेश, 05 मार्च (हि.स.)। आस्था के महाकुंभ में देवडोलियों का ऋषिकेश आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान लोक संस्कृति के रंगों से देवभूमि सराबोर रहेगी। शुक्रवार दोपहर महाकुंभ में देवडोलियों के स्वागत के लिए महापौर अनिता ममगांंई ने श्री देवभूमि लोकसंस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक ली। इसमें यह निर्णय लिया गया। नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में 23 अप्रैल को गढवाल एवं कुमाऊं सहित देशभर के विभिन्न शहरों से आने वाली देवडोलियों के नगर आगमन और 24 अप्रैल को नगर भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।समिति की संरक्षक व मेयर अनिता ममगांंई ने बताया कि ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट पर देव डोलियां कुंभ स्नान के लिए एकत्रित होंगी। ऋषिकेश से ही शोभायात्रा के जरिए देव डोलियां हरिद्वार प्रस्थान करेंगी। कुंभ महापर्व में उत्तराखंड सहित भारत के सुदूर क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश , असम, मुम्बई आदि स्थानों से देवडोलियां स्नान के लिए हरिद्वार पधारती हैं। इसकी व्यवस्था शासन-प्रशासन करता है। उन्होंने बताया कि देवडोलियों के देवभूमि आगमन के दौरान अभिनंदन व स्वागत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। तीर्थ नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस वृृहद धार्मिक उत्सव में शहर की तमाम धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं को भी जोड़ा जायेगा। बैठक मेंं समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, उपाध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, संयोजक संजय शास्त्र, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़ आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in